आर बी रघुवंशी पत्रकार मैनपुरी
।*
आज दिनांक 31-03-2026 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स, मैनपुरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, मैनपुरी आगमन पर परेड की सलामी ली गई तथा परेड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड की गुणवत्ता, अनुशासन, टर्नआउट एवं शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। साथ ही चल रही आर०टी०सी० में प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के क्रम में आर०टी०सी० बैरक, आर०टी०सी० भोजनालय, आर०ओ० प्लांट, वामा सारथी,रीडिंग रूम, गैस गोदाम, आर०टी०सी० कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर लैब, गैस कार्यालय, कैश कार्यालय, सी०पी०सी० कार्यालय, जिला भोजनालय, यातायात कार्यालय,धुलाई सेंटर , फील्ड यूनिट, पुलिस चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, आरमरी, स्टोर, गणना कार्यालय एवं जी०डी० कार्यालय आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं शस्त्रों के रख-रखाव, साफ-सफाई, वाहनों के संचालन एवं अनुरक्षण, भोजनालय की व्यवस्थाओं, आवासीय परिसर की स्थिति तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर की समग्र स्वच्छता का सूक्ष्म परीक्षण कर संबंधित को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, वाहनों के नियमित अनुरक्षण तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
महोदय द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने, अनुशासन को सुदृढ़ रखने तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन्स किसी भी जनपद की आधारभूत इकाई है, अतः यहां की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय होनी चाहिए।
साथ ही महोदय द्वारा सरकारी भवनों पर रेस्को मोड योजना के अंतर्गत स्थापित 162 कि0वा0 क्षमता के ऑनग्रिड सोलर पावर का लोकार्पण किया गया।
आर बी रघुवंशी पत्रकार मैनपुरी
*श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, मैनपुरी का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।*