चुनावी प्रचार थमा;कल वोटिंग

मतदान और मतगणना वाले दिन सुबह चार बजे से चलेंगी मेट्रो

नई दिल्ली।एजेंसी

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।’

—————————————————-

पांच और आठ फरवरी को सुबह चार से शुरू होगी मेट्रो सेवा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी बुधवार और मतगणना के दिन 8 फरवरी शनिवार को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी।दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों की कई दिन से चल रही तमाम रैलियों और जनसभाओं के बाद तीन फरवरी शाम पांच चुनावी प्रचार थम गया। पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।

—————————————————

केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी: केंद्रीय गृह मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोली गईं। 28,400 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 4,500 रुपये का घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, 1300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला और 65000 का फर्जी टेस्ट घोटाला भ्रष्टाचार, स्वयं भ्रष्टाचार का अवतार बन गया। शराब घोटाले में बड़े मियां और छोटे मियां दोनों जेल चले गये।’

—————————————————-

‘अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं’

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘आप ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं, इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा  10 साल में कुछ नहीं किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *