Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मासिक संगोष्ठी आयोजित हुई* - Hindustan Samaj

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मासिक संगोष्ठी आयोजित हुई*

*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मासिक संगोष्ठी आयोजित हुई

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*

मैनपुरी। आज दिनांक 13 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी रंगोली, भाषण के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये। सुमन यादव प्रधानाचार्य ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए जिसके लिए हमें नियमित व्यायाम, हरी सब्जियां, फल, मोटे अनाज को भोजन में शामिल करना चाहिए। समग्र शिक्षा में रंगोली के माध्यम से छात्रों ने बताया कि जिस प्रकार से तराजू से हम बराबर मात्रा का ध्यान रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने जीवन में भी स्वास्थ्य और अपने रहन-सहन को अन्य कार्यों के बराबर रखना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी ज्योति सक्सेना ने छात्राओं को समझाया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कुमारी रिया कुमारी, मान्यता ने भाषण के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। रंगोली में वर्षा कुमारी, तान्या मौर्य, श्रेयांशी वर्मा, सिद्धि, रिया, सरबजीत सभी ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *