- *समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत जनपदीय केरियर गाइडेंस मेले का हुआ भव्य आयोजन

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*
मैनपुरी। नगर के स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज हॉल में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत जनपदीय केरियर गाइडेंस मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर.सी.गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी मैनपुरी, मनोज कुमार,वरिष्ठ कोषाधिकारी मैनपुरी एवं सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी एवं बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। जिला कोऑर्डिनेटर धीरेंद्र सिंह चौहान ने जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी,आर.सी.गुप्ता वरिष्ठ कोषाधिकारी, रवीश मिश्रा,जिला सेवायोजन अधिकारी, प्राचार्य, सैनिक स्कूल मैनपुरी, प्राचार्य, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मैनपुरी एवं राजेन्द्र कुमार पाठक,जिला आबकारी निरीक्षक मैनपुरी का बैज लगाकर एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। विशाल जनपदीय करियर मेले में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज करहल, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर हरी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, राजकीय हाईस्कूल नंगला हार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर,राजकीय हाईस्कूल रोशिंगपुर, राजकीय हाईस्कूल नाकऊ, राजकीय हाईस्कूल लहरा,राजकीय हाईस्कूल रठेरा,
पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर कालेज सहन सहित जनपद के समस्त राजकीय हाईस्कूल एवं राजकीय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने करियर मेले में शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सेना एवं सुरक्षा, खेलकूद,मास मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, साहित्य, पत्रकारिता, कृषि, तकनीकी विकास आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं निजी व्यवसायों जैसे ब्यूटीशियन, प्लंबरिंग, सिक्योरिटी,लघु एवं कुटीर उद्योगों में रोजगार के बेहतर विकल्प खोजने हेतु विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर करियर के अवसरों का प्रदर्शन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी,ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किस प्रकार रोजगार तलाश कर सकते हैं इस विषय पर विस्तार से बताते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम के साथ दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह पर शपथ दिलाते हुए कहा कि बाल विवाह संगीन अपराध है, समाज में फैली इस कुरीति पर पूरी तरह बिराम लग चुका है लेकिन अभी कुछ घटनाएं घटित होने की संभावना बनी रहती है, इसके लिए हम सबको सजग होकर बाल विवाह को रोकना होगा। बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने ’’बाल विवाह को न-शिक्षा को हां’’ विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 को कानून के रूप में लागू किया है, जिसकी अवहेलना करने पर रू. 01 लाख जुर्माना अथवा 02 साल तक की कैद की सजा अथवा दोनों का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन ने लड़के के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष रखी है, अगर इसमें से किसी की भी उम्र कम पाई जाती है तो यह विवाह कानूनी रूप से अमान्य होगा। उन्होने महिला उत्पीड़न, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित शासन स्तर से महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों की सहायतार्थ संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर एवं संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी मैनपुरी ने कहा कि छात्र छात्राओं को बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए स्वरोजगार की ओर अग्रसर होना होगा एवं आधुनिक रोजगार के अवसरों की तलाश करनी होगी। प्राचार्य, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मैनपुरी ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विभिन्न विकल्पों के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी तथा मैनपुरी जनपद में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मैनपुरी में चल रही इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं से परिचित कराते हुए छात्र छात्राओं को रोजगार के क्षेत्र में इंजीनियरिंग को बेहतर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य, सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सेना के क्षेत्र में छात्र छात्राएं कैसे प्रवेश पा सकते हैं,इसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा देश की रक्षा के लिए सैनिकों के योगदान के विषय में बताते हुए उन्हें सैन्य क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने सेवायोजन कार्यालय में छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता के विषय में बताते हुए विभिन्न रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने रोजगार, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम,कन्फ्यूजन से केरियर तक, साइबर क्राइम आदि विषयों पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं तथा रोजगार से संबंधित विषयों पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। केरियर गाइडेंस मेले में आयोजित पोस्टर, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अल्का मिश्रा, बाल संरक्षण अधिकारी मैनपुरी ने विजेता छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी सहायक अध्यापिका पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी ने किया। कार्यक्रम में जनपदीय नोडल केरियर गाइडेंस, अशोक कुमार यादव, सुलक्षणा शर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कालेज मानपुर हरी, सुमन यादव,प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, अनिल कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी, सुजाता वीरेश प्रधानाचार्या पीएम श्री राजकीय बालिका,इंटर कालेज करहल, संतोष शाक्य, राजकीय हाईस्कूल रोशिंगपुर, साधना सिंह,प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज घिरोर, रमेशचंद्र यादव प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज नंगला हार, एसपी सिंह राजकीय हाईस्कूल लहरा, सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल नाकऊ उपस्थित रहे। समस्त राजकीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना विशेष सहयोग देकर जनपदीय केरियर मेले को सफल बनाया।
