Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एक घंटा मिट्टी के साथ कार्यक्रम का आयोजन - Hindustan Samaj

एक घंटा मिट्टी के साथ कार्यक्रम का आयोजन

hindustan samaj karera. एक घंटा मिट्टी के साथ कार्यक्रम के तहत आर.टी.सी.भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, करेरा में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे प्रशिक्षणार्थियों हेतु इंटर प्लाटून डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया l इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे कुल 39 प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बैच नंबर 10 के कांस्टेबल जीडी रिक्रूट मामीदीपाली गिरी ने 29.96 मीटर में डिस्कस थ्रो करके प्रथम स्थान, बैच नंबर 01 के कॉन्स्टेबल जीडी रिक्रूट अशोक रावत ने 28.87 मीटर थ्रो कर द्वितीय स्थान तथा बैच नंबर 06 के कॉन्स्टेबल जीडी रिक्रूट मोहित सिंह ने 25.75 मीटर डिस्कस थ्रो कर तृतीय स्थान प्राप्त किया l इस उपलक्ष्य पर श्री मनीष कटारिया,उप महानिरीक्षक ,आर.टी.सी. करेरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन हम हर सप्ताह करते हैं l जिससे इन प्रशिक्षणार्थियों में एक नए उत्साह का संचार होता है तथा प्रतिस्पर्धा की भावना और अधिक जागृत होती है आप लगातार आयोजित होने वाले इन साप्ताहिक खेल मुकाबले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे जिससे आपको अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा का पता चल जाता है, जिसमें आप मेहनत करके और अधिक निखार ला सकते हैं तथा बल के लिए एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में खेल कर बल तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं l प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इन प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत कर श्री मनीष कटारिया, उप महानिरीक्षक द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई l इस उपलक्ष्य पर श्री अमूल्य कुमार राय द्वितीय कमान, श्री दिनेश नेगी, उप सेनानी, श्री दीदार शेख, सहायक सेनानी तथा श्री चंद्रशेखर पांडे सहायक सेनानी उपस्थित रहे l
इसके साथ ही आर.टी.सी. करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा एक नई पहल करते हुए, संस्थान में पदोन्नत होने वे प्रत्येक पदाधिकारी से 01 पौधा लगवाना आरम्भ किया गया l आज सर्वप्रथम हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए महेंद्र सिंह द्वारा पौधा लगा कर इस प्रथा का आरंभ किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet