मैनपुरी 11 मार्च, 2026- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दि. 14, 15 मार्च को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु तैनात स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक में कहा कि परीक्षा को बिना किसी विघ्न के नकल विहीन, शांतिपूर्ण माहौल मेें सम्पन्न करायें

  1. , प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को मूल-भूत सुविधाएं मुहैया हों, केन्द्र व्यवस्थापक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा अवधि में निरंतर क्रियाशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखें, मुख्य द्वार पर गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी करायी जाये, तलाशी के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो, अभ्यर्थियों का सामान जमा कराने के लिए मुख्य द्वार के पास ही क्लाक रूम बनाया जाये। उन्होने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश, जनपद की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी पूर्व में भी परीक्षाएं करा चुके है लेकिन किसी भी प्रकार के झूठे अभिमान या इस धारणा में न रहंे कि सभी प्रक्रियाओं से पहले से ही पूरी तरह ज्ञात हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश, मानक प्रक्रिया एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई है, उसका सभी अधिकारी गंभीरता से अध्ययन कर लें यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी बिंदु पर कोई शंका हो तो उसे बिना किसी संकोच के तुरंत स्पष्ट कर लें, परीक्षा के दिन तक किसी भी प्रकार की शंका होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियांे, अद्योहस्ताक्षरी या संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क कर मार्ग-दर्शन प्राप्त कर शंका का निदान करें। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम ला सकती है, वर्तमान में नकल के विरुद्ध अत्यंत कठोर कानून लागू है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर रू. 01 करोड़ तक का जुर्माना एवं आजीवन कारावास तक का प्राविधान है, इसलिए परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की चूक, लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

श्री सिंह ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए हर स्तर पर मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसका अक्षरशः पालन परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों द्वारा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को भली-भांति प्रशिक्षित करें तथा उन्हें परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाओं जैसे गोपनीय सामग्री की सीलिंग, वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्पष्ट जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, ऐसे केन्द्रों के व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है, इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने केन्द्रों पर पर्याप्त कक्ष, कक्ष निरीक्षक तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखें और सभी संबंधित कार्मिकों को कई बार प्रशिक्षण देकर उनकी भूमिका स्पष्ट कर दें ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए जो विस्तृत ड्रिल और मानक प्रक्रिया निर्धारित की गई है, वह पूर्व में विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं एवं अनुभवों के आधार पर तैयार की गई है, पूर्व में कुछ स्थानों पर बाथरूम जाने जैसी छोटी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई थीं, इसी प्रकार की घटनाओं से सीख लेते हुए परीक्षा की प्रत्येक छोटी-बड़ी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानीपूर्वक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार बड़ी और मजबूत व्यवस्थाओं के बावजूद छोटी-छोटी चूक या लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसका लाभ असामाजिक तत्व उठाने का प्रयास करते हैं, इसलिए परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक प्रत्येक प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले सभी अभ्यर्थियों, प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं का सही प्रकार से मिलान किया जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है, ऐसे में सुरक्षा एवं चेकिंग की प्रक्रिया पूरी गंभीरता, सतर्कता से की जाए तथा किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कई बार फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर गिरोह सक्रिय रहते हैं और अभ्यर्थियों को लालच देकर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, इसलिए सभी अधिकारी इस दृष्टिकोण से भी पूरी सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा सामग्री के वितरण, संकलन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान रखें, सुनिश्चित किया जाये कि सभी प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही सुरक्षित बॉक्स में जमा हों।

अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 11 परीक्षा केन्द्रों पर दि. 14, 15 मार्च 2026 को 02 पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी, परीक्षा में कुल 04 पालियांे में 11,520 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे, ऑयरस उपकरण, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर केवल वॉल पैन, प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, कैमरा, घड़ी, ब्लूटूथ, डिजिटल पैन, यू.एस.बी. ड्राइव, स्वास्थ्य बैंड, चश्मा, कैप, ज्वेलरी, पेंसिल बॉक्स, कागज, वॉलेट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक, प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, पर्यवेक्षक डा. राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर, किशनी, कुरावली अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, प्रसून कश्यप, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ पाण्डेय सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

रामबाबू रघुवंशी

ब्यूरो चीफ दैनिक हिन्दुस्तान समाज मैनपुरीमैनपुरी 11 मार्च, 2026- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दि. 14, 15 मार्च को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु तैनात स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक में कहा कि परीक्षा को बिना किसी विघ्न के नकल विहीन, शांतिपूर्ण माहौल मेें सम्पन्न करायें, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को मूल-भूत सुविधाएं मुहैया हों, केन्द्र व्यवस्थापक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा अवधि में निरंतर क्रियाशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखें, मुख्य द्वार पर गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी करायी जाये, तलाशी के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो, अभ्यर्थियों का सामान जमा कराने के लिए मुख्य द्वार के पास ही क्लाक रूम बनाया जाये। उन्होने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश, जनपद की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी पूर्व में भी परीक्षाएं करा चुके है लेकिन किसी भी प्रकार के झूठे अभिमान या इस धारणा में न रहंे कि सभी प्रक्रियाओं से पहले से ही पूरी तरह ज्ञात हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश, मानक प्रक्रिया एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई है, उसका सभी अधिकारी गंभीरता से अध्ययन कर लें यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी बिंदु पर कोई शंका हो तो उसे बिना किसी संकोच के तुरंत स्पष्ट कर लें, परीक्षा के दिन तक किसी भी प्रकार की शंका होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियांे, अद्योहस्ताक्षरी या संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क कर मार्ग-दर्शन प्राप्त कर शंका का निदान करें। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम ला सकती है, वर्तमान में नकल के विरुद्ध अत्यंत कठोर कानून लागू है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर रू. 01 करोड़ तक का जुर्माना एवं आजीवन कारावास तक का प्राविधान है, इसलिए परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की चूक, लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए हर स्तर पर मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसका अक्षरशः पालन परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों द्वारा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को भली-भांति प्रशिक्षित करें तथा उन्हें परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाओं जैसे गोपनीय सामग्री की सीलिंग, वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्पष्ट जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, ऐसे केन्द्रों के व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है, इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने-अपने केन्द्रों पर पर्याप्त कक्ष, कक्ष निरीक्षक तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखें और सभी संबंधित कार्मिकों को कई बार प्रशिक्षण देकर उनकी भूमिका स्पष्ट कर दें ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए जो विस्तृत ड्रिल और मानक प्रक्रिया निर्धारित की गई है, वह पूर्व में विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं एवं अनुभवों के आधार पर तैयार की गई है, पूर्व में कुछ स्थानों पर बाथरूम जाने जैसी छोटी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई थीं, इसी प्रकार की घटनाओं से सीख लेते हुए परीक्षा की प्रत्येक छोटी-बड़ी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानीपूर्वक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार बड़ी और मजबूत व्यवस्थाओं के बावजूद छोटी-छोटी चूक या लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसका लाभ असामाजिक तत्व उठाने का प्रयास करते हैं, इसलिए परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक प्रत्येक प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले सभी अभ्यर्थियों, प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं का सही प्रकार से मिलान किया जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है, ऐसे में सुरक्षा एवं चेकिंग की प्रक्रिया पूरी गंभीरता, सतर्कता से की जाए तथा किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कई बार फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर गिरोह सक्रिय रहते हैं और अभ्यर्थियों को लालच देकर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, इसलिए सभी अधिकारी इस दृष्टिकोण से भी पूरी सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा सामग्री के वितरण, संकलन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान रखें, सुनिश्चित किया जाये कि सभी प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही सुरक्षित बॉक्स में जमा हों।
अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 11 परीक्षा केन्द्रों पर दि. 14, 15 मार्च 2026 को 02 पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी, परीक्षा में कुल 04 पालियांे में 11,520 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे, ऑयरस उपकरण, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर केवल वॉल पैन, प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, कैमरा, घड़ी, ब्लूटूथ, डिजिटल पैन, यू.एस.बी. ड्राइव, स्वास्थ्य बैंड, चश्मा, कैप, ज्वेलरी, पेंसिल बॉक्स, कागज, वॉलेट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक, प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र कुमार, पर्यवेक्षक डा. राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, घिरोर, किशनी, कुरावली अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, प्रसून कश्यप, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सौरभ पाण्डेय सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

रामबाबू रघुवंशी
ब्यूरो चीफ दैनिक हिन्दुस्तान समाज मैनपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *