Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मैनपुरी: यातायात पुलिस ने काटे 157 वाहनों के चालान, 3.30 लाख का जुर्माना* - Hindustan Samaj

मैनपुरी: यातायात पुलिस ने काटे 157 वाहनों के चालान, 3.30 लाख का जुर्माना*

रामबाबू रघुवंशी ब्यूरो दैनिक हिंदुस्तान समाज मैनपुरी

मैनपुरी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सोमवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ईशन नदी और कुरावली मोड़ पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने टीम के साथ मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले 60 वाहनों के चालान किए गए, जबकि अन्य धाराओं में 97 चालान काटकर कुल 157 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डंपर को सीज कर दिया। इस दौरान कुल 3,30,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया, जिसमें 5000 रुपये का नकद शमन शुल्क मौके पर वसूला गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित सफर की नसीहत भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *