- *पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान किसान पंचायत सोशल मीडिया कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न*

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*
मैनपुरी। आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रातः 8बजे जिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान किसान पंचायत सोशल मीडिया कार्यकारिणी की बैठक डॉ चंद्रमोहन जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। डॉ चंद्र मोहन सक्सेना ने बताया कि इस बार के अंतराष्ट्रीय विश्व योग दिवस समारोह को भव्य एवं दिव्य मनाया जाए। इसके लिए अभी से जनपद की प्रत्येक तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, चंद्र प्रकाश ने आव्हान किया कि तहसील प्रभारी ब्लॉक स्तर पर भी योग शिविर की संख्या बढ़ाये। जिला प्रभारी सोशल मीडिया अंशुमन ने योग शिक्षकों से अनुरोध किया कि प्रत्येक योग शिविर की फोटो एवं उपस्थिति की संख्या मीडिया प्रभारी को समय से उपलब्ध कराए। पतंजलि योग समिति सह प्रभारी लक्ष्मी नारायण ने योग शिक्षकों से कहा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का सभी शिविरों में अभ्यास शुरू करे। भारत स्वाभिमान के विमल ने बेबर ब्लॉक में नई नए योग शिविर शुरू करने का आश्वासन दिया। तहसील प्रभारी डॉ केशव सिंह अधिक से अधिक युवाओं को योग से जोड़ने का तरीका बताया। बैठक में विनय मिश्रा, राज कुमार, योगी राजपाल सिंह, प्रभात योगी गिरिंद राम कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। फिरोज़ाबाद एवं
मैंनपुरी जनपद का संयोजक नियुक्त होने पर योगाचार्य अवधेश जी का अभिनंदन किया गया बैठक में मुख्यरूप से डॉ सूर्य मोहन सक्सेना,विकास बॉथम, डॉ नीरज, श्याम सिंह, जय पाल सिंह,सुशील कुमार आदि सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ एवं समापन मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
