दैनिक हिन्दुस्तान समाज
ब्यूरो मैनपुरी
मिशन समाधान के तहत एसडीएम राज्स्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कराई पैमाइश
मैनपुरी घिरोर मिशन समाधान के तहत अलग अलग क्षेत्रों में पहुंच कर राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया गया आवेदक बृजेश कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला बरी थाना बरनाहल ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें बताया गया था की आवेदक ने मौजा गोधना के गाटा संख्या 131/0.405 है0 में एक बैनामा कराया है जिसकी पैमाइश कराई जाए आवेदक की शिकायत के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी घिरोर अंजली सिंह ने राजस्व विभाग टीम थाना प्रभारी अनुज चौहान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल यादव द्वारा पैमाइस की गयी तो पाया कि गाटा संख्या 131एक मिलमा जुलमा गाटा है जिसमें कुल 6, फर्द विभिन्न व्यक्तियों के नाम प्राप्त होती है, मोके पर गाटा खाली पडा है जिसपर खातेदारों का कब्जा नहीं है विपक्षियों द्वारा बताया गया कि गाटे का भौतिक विभाजन जब तक नहीं होगा तब तक कब्जा न कराया जाय मौके पर समझौते का प्रयास कराया गया किन्तु खातेदारों के मध्य सहमति नहीं बन सकी विपक्षियों में अतुल कुमार यादव का कहना है कि इस मामले का वाद
जिलाधिकारी मैनपुरी न्यायालय में युपी.आरसी. की धारा 30/2) अन्तर्गत भौतिक विभाजन का निस्तारण होने के बाद ही कब्जा होने दिया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो दया किशन, लेखपाल अनुराग यादव, अनिल यादव, राजेश यादव, आदित्य चौहान, राहुल यादव, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम प्रताप सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार, महिला कांस्टेबल शिखा, अर्दली डिप्टी सिंह, ड्राइवर विकास, आदि लोग मौजूद थे।
