दन्नाहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.321 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दन्नाहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.321 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दैनिक हिन्दुस्तान समाज ब्यूरो मैनपुरी रामबाबू रघुवंशी

 

मैनपुरी, 22 जून। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दन्नाहार पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 किलोग्राम 321 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी–सिरसागंज रोड स्थित रामनगर तिराहा के पास घेराबंदी कर सौरव यादव पुत्र श्याम सिंह यादव, निवासी अरम सराय, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.321 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना दन्नाहार में मु0अ0सं0 156/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना भोगांव में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिससे स्पष्ट है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में पहले भी संलिप्त रहा है।

इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक मनवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार, आरक्षी मुकुल कुमार एवं मूलचंद की टीम ने अंजाम दिया।

जनपद में नशे के कारोबार के विरुद्ध दन्नाहार पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आम नागरिकों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना करते हुए अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *