- विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों पर की जाये सघन निगरानी –
।
अभियान को सफल बनाने के लिए अन्तर्विभागीय अधिकारी समन्वय से करें कार्य, आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव में करें योगदान-डॉ. त्रिपाठी।
मैनपुरी 21 सितम्बर, 2026- जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान की अंतर्विभागीय जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, सिंचाई, सूचना, उद्यान विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर संचारी रोग अभियान को सफल बनाएं, गत वर्षाे में जिन क्षेत्रों, एरिया में वेक्टर जनित बीमारियों के मरीज मिले हैं, वहां विशेष सावधानी बरती जाए, नियमित रूप से सफाई के साथ एंटी-लार्वा का छिड़काव, झाड़ियांे का कटान, उथले हेडपंपों का चिन्हांकन, जल निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं, ब्लॉक, तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एवं आशा, ए.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संवेदीकरण का कार्य समय से कराया जाए, घर-घर दस्तक अभियान के दौरान आशा, ए.एन.एम. अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर पर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी करें, आमजन को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए, लोगों को जल-पात्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई करने, साप्ताहिक रूप से कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी बदलने के लिए जागरूक किया जाए।
श्री त्रिपाठी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गत् अभियान में कुछ कमियां रह गई है, झाड़ियांे का कटान भी 90 प्रतिशत तक ही हुआ है, इस अभियान में शत-प्रतिशत झाड़ियांे के कटान के साथ नालियों की नियमित सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करें, जहां भी जल-भराव की स्थिति है, वहां जल-निकासी प्राथमिकता पर करायी जाए, नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर निकाय साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें साथ ही मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्र. चिकित्साधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करें, जिन ग्रामों में बुखार से ग्रसित ज्यादा व्यक्ति पाए जाएं, वहां कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं, स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा दावाओं की उपलब्धता के साथ समय से चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन विद्यालयों में प्रार्थना सभा में संचारी रोग से बचाव हेतु बरती जाने वाले सावधानियों के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए, कृषि, पशुपालन विभाग के अधिकारी गांव-गांव पशुपालकों, सूकर पालकों को भी जागरूक करें, उन्हें पशु वाडों को साफ रखने, नियमित रूप से दवा का छिड़काव करने, पशुओं को बाड़े में बांधकर रखने के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, एस.एम.ओ. डॉ. बी.पी. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. हिलाल अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, प्र. चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित

।