Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
केजरीवाल बोले- मोदी अपने उत्तराधिकारी का नाम बताएं;या कहें कि रिटायरमेंट का नियम उन पर लागू नहीं होता, ये सिर्फ आडवाणी के लिए था - Hindustan Samaj

केजरीवाल बोले- मोदी अपने उत्तराधिकारी का नाम बताएं;या कहें कि रिटायरमेंट का नियम उन पर लागू नहीं होता, ये सिर्फ आडवाणी के लिए था

नई दिल्ली, एजेंसी. तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री के रिटायरमेंट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- अगले साल पीएम  मोदी 75 साल के हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट का भाजपा नेताओं ने खंडन किया है। प्रधानमंत्री इस पर चुप हैं। उन्हें अपने उत्तराधिकारी का नाम बताना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा- अगर पीएम  मोदी रिटायर नहीं होंगे तो वे कह दें कि 75 साल उम्र होने पर रिटायरमेंट का नियम उन पर लागू नहीं होगा। ये नियम सिर्फ आडवाणी अन्य कुछ नेताओं के लिए था। वे वन नेशन-वन लीडर आइडिया के तहत विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज रहे हैं और अपने नेताओं की राजनीति खत्म कर रहे हैं।केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  की 10 गारंटी की भी घोषणा की। उनसे जब पूछा गया कि क्या वे इंडिया  ब्लॉक की ओर से पीएम  फेस होंगे। इस पर उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां सत्ता में आती हैं तो वह सुनिश्चित करेंगे कि आप की गारंटी पूरी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *