Hindustan samaj आगरा -* नई दिल्ली-आगरा रेल खंड में आगामी जुलाई में एक और वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस ट्रेन का परीक्षण होने जा रहा है। बताया कि यह खंड देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक है जिसमें 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेने चल सकती हैं। नई ट्रेन 12 से 16 कोच की होगी। यह नई दिल्ली इंटरसिटी का स्थान लेगी। इसके अलावा इसी साल आगरा से लखनऊ के मध्य भी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। आगरा से लखनऊ,आगरा से प्रयागराज,आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। वर्तमान में आगरा से होकर दो वंदे भारत ट्रेन गुजरती हैं। आगरा से नई दिल्ली के मध्य इंटरसिटी सुबह 5.50 बजे कैंट स्टेशन से चलती है। रेलवे अब 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों में वंदे भारत मेट्रो का संचालन करने जा रहा है। आगरा से नई दिल्ली की दूरी 200 किमी है। यह देश का पहला सेमी हाईस्पीड ट्रैक भी है। रेलवे अधिकारी के बताए अनुसार वंदे भारत मेट्रो का परीक्षण नई दिल्ली से आगरा खंड में जुलाई में होगा। फिर यह ट्रेन आगरा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 12 से 16 कोच होंगे। धीरे-धीरे नई दिल्ली इंटरसिटी को बंद किया जाएगा। वहीं आगरा से लखनऊ इंटरसिटी के मध्य भी वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन रैक उपलब्ध होने के बाद ही चलेगी। परीक्षण के दो सप्ताह के बाद रेलवे द्वारा किराया सूची घोषित की जाएगी। स्टेशनों के ठहराव और बुकिंग की तारीख भी घोषित की जाएगी। इस ट्रेन में एडवांस बुकिंग भी होगी।
Related Posts
डीएम ने किया समान पक्षी विहार का निरीक्षण: इको-टूरिज्म विकास और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन पर जोर*
*डीएम ने किया समान पक्षी विहार का निरीक्षण: इको-टूरिज्म विकास और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन पर जोर* *मृदुल कुमार…
Hi
राम
धड़ाधड़ गिर रहे थे विकेट, ऋषभ पंत ने आकर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में मचाई खलबली
एडिलेट।एजेंसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। यशस्वी…
