भीरामबाबू रघुवंशी ब्यूरो दैनिक हिंदुस्तान समाज मैनपुरी
*दिनांक 10.02.2026*
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 10.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा *दुर्घटनाओं की रोकथाम व सघन चेकिंग की गई हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,* यातायात पुलिस द्वारा *चालान किये गये व यातायात की जानकारी दी गई जिसमें बिना हेलमेट व तीन सवार 50चालान व अन्य धाराओं में 104 चालान व कुल 154 चालान किए गए। नकद समन शुल्क 5,000₹ , 2,10,000 ₹ कुल जुर्माना किया गया।*
