*आज दिनांक 19/06/2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया आज 38 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा 01 पत्रावली पर विदा की गई।*
आर बी रघुवंशी पत्रकार मैनपुरी
. श्रीमती राजकुमारी पुत्री सुरेश निवासी चांदपुर थाना करहल जिला मैनपुरी की हरविंदर पुत्र राजपाल निवासी ग्राम चंडिका पोस्ट बागई थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद के साथ 28/02/2016 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी यह करीब 08 माह से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को इस केंद्र पर 02 तिथियां निर्धारित कर बुलाया गया और समझाया बुझाया गया तो आवेदिका के बेटे ने बताया कि गाली गलौज करती है पत्नी को समझाया गया तो उसने कहा कि लड़की उसका कहना नहीं मानती है। बिना बताए गांव चली जाती है। पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा कि अब वह मारपीट नहीं करेगा। दोनों को समझाने पर पत्नी अपने पति के साथ जाने को राजी हुई। दोनों पक्ष अपने बीच के गिले शिकवे दूर कर साथ-साथ रहने को राजी हुए अतः दोनों पक्षों की सहमति से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस केंद्र से साथ-साथ विदा किया गया।
इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती हेमलता सिंह,काउंसलर श्री रामकिशन यादव , मुजम्मिल मिर्जा, श्रीमती मंजुषा चौहान, श्रीमती ज्योति मैसी, श्रीमती मनोरमा सिंह, श्रीमती मनोरमा दास, कु0 आराधना गुप्ता, श्रीमती ममता
