मैनपुरी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस और एफएलसी कार्य का अंतिम निरीक्षण*

*मैनपुरी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस और एफएलसी कार्य का अंतिम निरीक्षण*

*रामबाबू रघुवंशी ब्यूरो चीफ, मैनपुरी*

मैनपुरी 22 सितंबर,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील सदर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ई.वी.एम. के प्रथम चरण निरीक्षण (एफ.एल.सी.) कार्य के अंतिम दिन मॉक पोल के उपरांत वीडियोग्राफी प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वेयर हाउस परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही सेल फोन, कैमरा, माचिस, सिगरेट और खाने-पीने की वस्तुएं ले जाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने और परिसर के सीसीटीवी कैमरे निरंतर चालू रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनमें भाजपा से पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, सपा से राजीव कुमार, आप जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और बसपा से सतेन्द्र सिंह सहित अन्य दलों के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *