🌸🌸 *सशक्तिकरण की दिशा में “मिशन शक्ति की यात्रा”* 🌸🌸
दिनांक 20/09/2026 को मिशन शक्ति केंद्र पर आवेदिका सुमन शर्मा पत्नी संजीव कुमार शर्मा जनपद मैनपुरी ने एक प्रार्थना पत्र अपने पति संजीव कुमार शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा द्वारा प्रताड़ित करना,मारपीट व गाली गलौज कर घर से बाहर निकाल देने के संबंध में प्रार्थना पत्र मिशन शक्ति केंद्र थाना कुरावली पर दिया था, आवेदिका के शिकायती प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए मिशन शक्ति टीम के द्वारा आज दिनांक 23/09/2026 विपक्षी संजय कुमार शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा को जरिए दूरभाष सम्पर्क कर मिशन शक्ति केन्द्र थाना कुरावली पर बुलाकर मिशन शक्ति टीम के द्वारा दोनो पक्षों की काउंसलिंग की गयी निरंतर काउंसलिंग के बाद दिनांक 23/09/2026 को दोनो पक्षों ने अपनी अपनी गलती स्वीकार करते हुए एक दूसरे से माफी मांगी और बताया कि हमारी आपस मे कुछ, किसी बात पर कहासुनी हो गई थी जिससे छुब्ध होकर मै थाने आ गई थी। मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा आवेदिका सुमन शर्मा पत्नी संजीव कुमार शर्मा व विपक्षी संजीव कुमार शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा को समझाने के बाद आवेदिका ने मारपीट व गाली-गलौज व घर से भगा देने की धमकी सम्बन्धी शिकायत वापस ले ली। दोनों पक्ष लिखित सुलहनामा लेकर उपस्थित थाना कुरावली मिशन शक्ति केंद्र आये व प्रभारी निरीक्षक व मिशन शक्ति टीम का समस्या को सुनकर उचित निस्तारण करने के लिए आभार प्रकट किया। दोनों पक्षों द्वारा मिशन शक्ति टीम के इस कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा की गयी और कहा कि यदि पुलिस समस्याओं का ऐसे ही निस्तारण करती रहेगी तो,हम जैसे लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। उक्त कार्यक्रम में शामिल मिशन शक्ति टीम के सदस्यों के नाम –…………………
1. प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी
2. म0उ0नि0 साक्षी तोमर 3.म0आ01204 रीना
4.म0आ0 146 साधना 5.रि0म0का0.1329 शिल्पी 6. रि 0म0का0. 1189. आरती गंगवार
