IND vs NZ : भारतीय टीम ने रचा इतिहास

वेलिंगटन टी20 में सारे रिकॉर्ड हुए धुआं-धुआं
वैभव-अभिषेक का तांडव!

वेलिंगटन।एजेंसी
199 रनों का लक्ष्य, 40 गेंद बाकी और जीत का ऐसा तूफानी अंदाज कि अंपायर भी ओवर में गेंदों की गिनती दोबारा जांचने लगे। अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले शतकीय तूफान और वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को ऐसा धोया कि उनके पास बचाव का मौका तक नहीं था। भारत ने 13.2 ओवरों में में लक्ष्य हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। लेकिन वेलिंगटन की यह जीत सिर्फ स्कोरकार्ड की कहानी नहीं है। यह भारतीय टी20 क्रिकेट के उस नए मिजाज का ऐलान है, जिसमें विरोधी के बड़े स्कोर को भी बौना बनाने का दम है।
क्रिकेट में बल्लेबाजों के बल्ले से चौके-छक्के बरसते आपने खूब देखे होंगे, लेकिन वेलिंगटन में जो हुआ,वह अलग ही कहानी है. मैदान पर ऐसा कहर टूटा कि ओवर की पांच गेंदें ही हुई थीं और अंपायर ओवर खत्म करने की ओर बढ़ने लगे. बाद में ऊपर से जांच की गई और पता चला कि छठी वैध गेंद अभी बाकी है. सोचिए, बल्लेबाजों का हमला कितना जबरदस्त रहा होगा कि गेंदों की गिनती तक दोबारा जांचनी पड़ी!
————————————————-
अभिषेक के शतक से भारत ने 3-0 से सीरीज जीती
भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *