नहीं रहे ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ जैसे चर्चित शो देने वाले निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह

मुंबई।फिल्म निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह नहीं रहे। आज 27 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ जैसे चर्चित शो बनाए। वे 77 वर्ष के थे। बीपी सिंह का अंतिम संस्कार कल 28 अक्तूबर को किया जाएगा।
अशोक पंडित ने बीपी सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, ‘आज सुबह-सुबह हार्ट अटैक से एक जाने-माने प्रोड्यूसर डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक शानदार फिल्ममेकर, जिन्होंने अपने क्राइम शो सीआईडी और आहट से पूरे देश को दीवाना बना दिया। उनका काम आज भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और रहेगा।’
————————————————-
साझा किया पुराना किस्सा
अशोक पंडित ने एक किस्सा याद करते हुए लिखा है, ‘जब वे भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के प्रेसिडेंट थे, तब मैं उनका बहुत करीबी साथी था। एक बेहतरीन इंसान और प्यारे दोस्त। एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परिवार और करीबी लोगों के प्रति गहरी संवेदना। अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा। जल्द ही अन्य डिटेल्स साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *