नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 

मैनपुरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया।

 

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना किशनी पुलिस ने 20 अप्रैल 2026 को कस्बा रामनगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी दौरान आदर्श विद्या मंदिर स्कूल और नहर के बीच से रिषभ पुत्र नवाब सिंह निवासी रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना किशनी में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 168/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *