*पासिंग आउट परेड से पूर्व पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’, अफसरों ने परोसा भोजन*

*11 माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद तैयार हुए जांबाज रिक्रूट, टीम भावना का दिखा उत्साह*

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*

*मैनपुरी।* आगामी ‘पासिंग आउट परेड’ से पूर्व पुलिस लाइन में शनिवार को एक यादगार ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी समन्वय और टीम भावना को नई मजबूती मिली।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने स्वयं अपने हाथों से रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा। इस आत्मीय पहल ने जवानों में उत्साह और गर्व की भावना को और बढ़ा दिया।
करीब 11 महीनों की कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब ये रिक्रूट आरक्षी देश सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम उनके इस महत्वपूर्ण पड़ाव को उत्सव के रूप में मनाने का प्रतीक बना।
इस मौके पर जनपद के समस्त अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने रिक्रूट आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की एकजुटता और अनुशासन की झलक साफ दिखाई दी, जो भविष्य में बेहतर कानून- व्यवस्था के संचालन में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *