*सफाई की देवी शीतला माता संगठन के भक्तों ने मन्दिर में एकत्रित होकर साफ – सफाई कराई*

*सफाई की देवी शीतला माता संगठन के भक्तों ने मन्दिर में एकत्रित होकर साफ – सफाई कराई*

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*

मैनपुरी। आज नगर के प्रसिद्ध मंदिर शीतला माता मन्दिर परिसर की स्वच्छता हेतु मन्दिर परिसर में देवी शीतला माता संगठन के भक्तों ने मन्दिर में एकत्रित होकर नगर पालिका परिषद के सुपरवाईजर से मिलकर मन्दिर परिसर में साफ- सफ़ाई करवाई।
देवी शीतला माता संगठन की अध्यक्ष डॉ नूपुर सिन्हा के नेतृत्व में मन्दिर परिसर के संरक्षकों से बात कर उन्हें ये सुनिश्चित करवाया कि शीतला माता मन्दिर परिसर में सफ़ाई व्यवस्था के साथ साथ और सभी व्यवस्थताए दुरुस्त रहेंगी।
इसके अतिरिक्त शीतला माता मन्दिर के शिखर एवं मंदिर परिसर में छोटे मंदिरों की भी सफ़ाई व्यवस्था के विषय में भी बात की और उनको यह भी अवगत कराया कि समय समय पर संगठन के भक्तजन इस कार्य का निरीक्षण भी करेंगे।
इस महत्वपूर्ण सफाई अभियान में देवी शीतला माता संगठन की अध्यक्ष डॉ. नूपुर सिन्हा एवं उपाध्यक्ष प्रियंका खेरावत
तथा इनके अतिरिक्त जूली मिश्रा ,रीता भगोलीवाल, रचना जोहरी, नीलम चतुर्वेदी,डॉ प्रभात सिन्हा,राहुल सक्सेना, संतोष यादव , अभिषेक यादव एवं अन्य भक्तों ने इस कार्य में सहयोग देकर अपनी भक्ति का परिचय दिया।
अध्यक्ष डॉ नूपुर सिन्हा ने मंदिर परिसर में बोलते हुए कहा कि अब कुछ भी हो जाए यह संगठन माता के परिसर की सफाई व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा कर ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *