बेवर के सकतबेवर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत क्षेत्र के ग्राम सकतबेवर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास और रास्ते को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने आने का मामला सामने आया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से समय रहते संभावित टकराव टल गया और विवाद का निपटारा करा दिया गया। गाँव निवासी सर्वेश कुमार शर्मा ने उप जिलाधिकारी भोगांव के समक्ष उपस्थित होकर दूसरे पक्ष पर खरंजे से निकलने के लिए गेट न चढ़ाने देने का आरोप लगाया था और समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पीयूष जायसवाल ने प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान के बाद आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।निर्देश मिलने के बाद थाना पुलिस के दरोगा सुखवीर और कांस्टेवल मोहन और लेखपाल सचिन कुमार ने ग्राम सकतबेवर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि सर्वेश कुमार शर्मा, सोनू पुत्र ईश्वर दयाल, कुलदीप, वैभव कठेरिया और मोनू पुत्र अविनाश कठेरिया के मकानों के पास से खरंजा निकला हुआ है, जिसके निकट ही ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी है। मौके पर पहुंचे मोनू, कुलदीप और वैभव कठेरिया ने पुलिस को बताया कि वे उस जमीन पर मंदिर का निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी। वहीं, पुलिस जांच में सर्वेश कुमार शर्मा द्वारा खरंजे पर गेट न चढ़ाने दिए जाने का आरोप भी बेबुनियाद पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों और ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की। स्थिति की नजाकत को देखते हुए दोनों पक्षों को विवादित जमीन से पूरी तरह दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही, स्पष्ट किया गया कि बिना उपजिलाधिकारी की अनुमति के वहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। पुलिस और प्रशासन के इस त्वरित हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच का विवाद फिलहाल समाप्त करा दिया गया है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

  1. बेवर के सकतबेवर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

क्षेत्र के ग्राम सकतबेवर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास और रास्ते को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने आने का मामला सामने आया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से समय रहते संभावित टकराव टल गया और विवाद का निपटारा करा दिया गया। गाँव निवासी सर्वेश कुमार शर्मा ने उप जिलाधिकारी भोगांव के समक्ष उपस्थित होकर दूसरे पक्ष पर खरंजे से निकलने के लिए गेट न चढ़ाने देने का आरोप लगाया था और समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पीयूष जायसवाल ने प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान के बाद आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।निर्देश मिलने के बाद थाना पुलिस के दरोगा सुखवीर और कांस्टेवल मोहन और लेखपाल सचिन कुमार ने ग्राम सकतबेवर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि सर्वेश कुमार शर्मा, सोनू पुत्र ईश्वर दयाल, कुलदीप, वैभव कठेरिया और मोनू पुत्र अविनाश कठेरिया के मकानों के पास से खरंजा निकला हुआ है, जिसके निकट ही ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी है। मौके पर पहुंचे मोनू, कुलदीप और वैभव कठेरिया ने पुलिस को बताया कि वे उस जमीन पर मंदिर का निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी। वहीं, पुलिस जांच में सर्वेश कुमार शर्मा द्वारा खरंजे पर गेट न चढ़ाने दिए जाने का आरोप भी बेबुनियाद पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों और ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की। स्थिति की नजाकत को देखते हुए दोनों पक्षों को विवादित जमीन से पूरी तरह दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही, स्पष्ट किया गया कि बिना उपजिलाधिकारी की अनुमति के वहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। पुलिस और प्रशासन के इस त्वरित हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच का विवाद फिलहाल समाप्त करा दिया गया है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *