*ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, सजग रहने और मानकों के पालन के निर्देश* *रामबाबू रघुवंशी ब्यूरो चीफ मैनपुरी* मैनपुरी, 28 नवंबर , जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील सदर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी और वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में कहीं भी विद्युत वायरिंग खुली न रहे और अग्निशमन यंत्र हर समय क्रियाशील दशा में रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न दिया जाए तथा अंदर बीड़ी, माचिस जैसी कोई भी ज्वलनशील सामग्री न जाने पाए। पुलिस कर्मियों को अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित रहकर नियमित रूप से परिसर के चारों ओर घूमकर निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, परिसर की नियमित सफाई कराने तथा वेयर हाउस की लॉगबुक व पंजिका अद्यावधिक रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता आरईएस तथा निर्वाचन कार्यालय से अजय अम्बेश और सौम्य वर्धन सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

*

*रामबाबू रघुवंशी ब्यूरो चीफ मैनपुरी*
मैनपुरी, 28 नवंबर , जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील सदर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी और वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में कहीं भी विद्युत वायरिंग खुली न रहे और अग्निशमन यंत्र हर समय क्रियाशील दशा में रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश न दिया जाए तथा अंदर बीड़ी, माचिस जैसी कोई भी ज्वलनशील सामग्री न जाने पाए। पुलिस कर्मियों को अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित रहकर नियमित रूप से परिसर के चारों ओर घूमकर निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही उन्होंने 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, परिसर की नियमित सफाई कराने तथा वेयर हाउस की लॉगबुक व पंजिका अद्यावधिक रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता आरईएस तथा निर्वाचन कार्यालय से अजय अम्बेश और सौम्य वर्धन सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *