Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
शराब की दुकान में लगी आग : 2 घंटे की मशक्कत के बाद आंग पर पाया काबू लाखों रुपए का हुआ नुकसान - Hindustan Samaj

शराब की दुकान में लगी आग : 2 घंटे की मशक्कत के बाद आंग पर पाया काबू लाखों रुपए का हुआ नुकसान

शाकिर खांन

कोलारस के बदरवास में आज मंगलवार की सुबह शराब की दुकान में आग भड़क गई। दुकान में धुंआ उठता मौके पर तत्काल पानी के टैंकर और फायरबिग्रेड को बुलाकर आग पर क़ाबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में शराब ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़ सोम डिस्लेरी कंपनी बदरवास कस्बे के वार्ड क्रमांक 6 वायपास पर शराब की दुकान का संचालन करती है। इस दुकान से आज सुबह पांच बजे धुंआ उठता देखा गया था। बताया गया है कि दुकान को संचालित करने बाला स्टाफ पड़ोस में ही रहता था। जिससे जल्द ही आगजनी की सूचना दुकान के स्टाफ तक पहुंचा दी गई। दुकान की शटर को खोल कर देखा गया। जहां दुकान के भीतर गोदाम में रखे शराब के स्टॉक में आग भड़की हुई थी। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर पालिका बदरवास की फायरबिग्रेड और पानी के टेंकर से आग पर क़ाबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। वहीँ आग पर काबू पाने के लिए कोलारस नगर परिषद की फायरबिग्रेड को मौके पर बुलाया गया था।

बता दें कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। शराब की दुकान से जुड़े स्टाफ की माने तो आगजनी की घटना का बिजली के तारों में हुए शॉर्टशर्किट की बजह से घटित हुई है। आगजनी से हुए नुकसान को लाखों में माना जा सकता है। बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş