मैनपुरी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, लाखों की लूट*

*मैनपुरी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, लाखों की लूट

*मृदुल

*मैनपुरी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, लाखों की लूट*

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*
मैनपुरी 27 जनवरी, जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलापुर गांव में सोमवार की रात बेखौफ बदमाशों ने खूनी तांडव मचाया। बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति, महेश चंद्र शाक्य (63) और उनकी पत्नी अनीता देवी (60) के माथे से सटाकर गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो ग्रामीणों ने दीवार फांदकर अंदर झांका, जहाँ दंपत्ति के शव खून से लथपथ पड़े मिले।
मृतक के बड़े बेटे ललित के अनुसार उसके छोटे भाई अंकित की शादी 17 फरवरी को होनी थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। बदमाशों ने घर की अलमारी और बक्सों को खंगालकर करीब 2 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इनमें से कुछ जेवर सुरक्षा के लिहाज से जमीन में गाड़कर रखे गए थे, लेकिन लुटेरों ने उन्हें भी ढूंढ निकाला। परिवार का आरोप है कि इससे पहले भी चोरी की कोशिशों की शिकायत की गई थी, परंतु पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी गणेश प्रसाद शाहा, एएसपी राहुल मिठास और सीओ अजय चौहान समेत भारी पुलिस बल पहुँचा। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला लूट के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। राज्यमंत्री प्रेम सिंह शाक्य ने भी घटनास्थल का दौरा कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
इस जघन्य वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि देर रात हुई फायरिंग की आवाज किसी ने नहीं सुनी, जिससे अंदेशा है कि बदमाशों ने बहुत करीब से और सुनियोजित तरीके से वार किया। डीआईजी शेलैष कुमार पांडेय ने भी शाम को घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *