नवागत चौकी प्रभारी मनवीर सिंह ने बरौली चौकी का कार्यभार संभाला ।

 

रामबाबू रघुवंशी ब्यूरो दैनिक हिंदुस्तान समाज मैनपुरी

 

 

 

(मैनपुरी)।दन्नाहार । जनपद के थाना दन्नाहार की चौकी बरौली का कार्यभार हन्नुखेड़ा से स्थानांतरण होकर आए। चौकी प्रभारी मनवीर सिंह ने संभाला कार्यभार । गणमान्य नागरिकों , पत्रकार बंधु , पुलिस स्टाफ द्वारा नवागत चौकी प्रभारी मनवीर सिंह का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। चौकी प्रभारी मनवीर सिंह ने कहा उनकी प्राथमिकता जनता से मधुर व्यवहार साथ ही अपराधियों पर कार्यवाही रहेगी। किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति खुद में सुधार लाए। अन्यथा किसी भी स्थिति में बक्शा नहीं जाएगा। सख्त से कार्यवाही की जाएगी। नवागत चौकी प्रभारी कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते है। साथ इसके साथ ही वह जनता की सेवा के लिए सदैव अग्रसर रहेंगे। पीड़ित बेझिझक होकर अपनी बात उनसे कह सकता हैं। उसकी समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चार्ज लेते ही अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनका परिचय प्राप्त किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि लापरवाही की कोई जगह नहीं। पुलिस की छवि जो धूमिल हो रही है। उसमें सुधार करे। ईमानदारी के साथ काम करे। आम जनता को कोई दिक्कत ना हो। चौकी प्रभारी का कार्यभार संभालते समय स्वागत करने वालों में उपेंद्र सिंह, महेश सिंह, विजेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, भोलू चौहान, का o दिनेश कुमार और समस्त स्टाफ / गणमान्य नागरिक / ग्रामवासियों ने तहे दिल से उनका स्वागत किया। चौकी प्रभारी का संपर्क – 9627773904.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *