अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल स्वाहा

अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल स्वाहा

आर बी रघुवंशी पत्रकार मैनपुरी

बेवर/मैनपुरी – विकास क्षेत्र के ग्राम माधौ नगर में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बीघा गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। पीड़ित किसान शेर सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी माधौ नगर का खेत जलने के साथ ही फसल से उपजी उम्मीदें भी स्वाह हो गई। खेत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है जिससे चिंगारी निकलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को पूरी तरह शांत किया। गनीमत रही कि आग बगल के खेतों में पकी खड़ी फसल को चपेट में लेने से पहले ही बुझ गई वरना विकराल रूप धारण कर सकती थी। शुक्रवार दोपहर अचानक शेर सिंह की खेत से ऊंची ऊंची लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर दौड़ लगा दी। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने आग पर कड़ी में मशक्कत से काबू पाया। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *