Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राजस्थान, हरियाणा में पारा 47 डिग्री के पार - Hindustan Samaj

राजस्थान, हरियाणा में पारा 47 डिग्री के पार

दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

नई दिल्ली agency.। राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री पार कर गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 और राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में अगले 5 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढक़र 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश जारी है, कोयंबटूर के अझियार में पिछले 24 घंटों में 5 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और विरुधुनगर जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 23 मई को दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मछुआरों को तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *