Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
तोमर आज खादी प्रदर्शनी सह एक्सपो का करेंगे उदघाटन - Hindustan Samaj

तोमर आज खादी प्रदर्शनी सह एक्सपो का करेंगे उदघाटन

ग्वालियर।विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार 8 दिसम्बर को ग्वालियर व शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री तोमर इस दिन सायंकाल 6 बजे ग्वालियर मेला परिसर में स्थित दस्तकारी हाट पहुँचकर मध्य भारत खादी संघ की प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 8 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा शिवपुरी जिले के करैरा के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर श्री बागेश्वर महाराज जी की कथा में शामिल होंगे। श्री तोमर वहाँ से अपरान्ह 4.30 बजे वापस ग्वालियर पहुँचेंगे। इसके बाद सायंकाल 6 बजे मेला परिसर में पहुँचकर मध्य भारत खादी संघ की खादी प्रदर्शनी के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *