Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा - Hindustan Samaj

श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्र
कौशांबी। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि में प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को ग्राम बलीपुर में भव्य शोभा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में पूरे गांव का वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
इस शोभा यात्रा का आयोजन ग्रामवासियों एवं नव युवा कमेटी नारा बलीपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्हें इस अवसर पर कोटि-कोटि अभिनंदन किया गया। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभा कुशवाहाराज्य महिला आयोग सदसय उपस्थित रही। उनके बलीपुर पहुंचने पर नव युवा कमेटी बलीपुर एवं ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बलीपुर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की विशेष उपस्थिति रही। इनमें श्यामू राजपूत, प्रीतम मौर्य, मोरिया, साजन राजपूत, सुनील चौरसिया, नीरज मोदनवाल, जय सिंह पाल, बृजेश केसरवानी, बागेश्वर सोनकर एवं मनीष दिवाकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा जी ने श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए ग्रामवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बल मिलता है।

कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अंत में नव युवा कमेटी बलीपुर की ओर से सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *