*गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति किया गया जागरूक*

  1. *गांधी जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति किया गया जागरूक*

गांधी जयंती के अवसर पर जनपद न्यायालय, मैनपुरी के विद्वान न्यायिक अधिकारियों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत श्री गंगा सहाय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, 2012, बच्चों के अधिकारों, लैंगिक अपराधों से बचाव, कानूनी प्रक्रिया एवं निर्धारित दंड के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या अपराध की स्थिति में बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकरण को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।*
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *