*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*
मैनपुरी। आज पुलिस लाइन सभागार मे राहुल मिठास,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियो के साथ मार्च माह की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी में समस्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी में दीपशिखा सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर यातायात, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी सविता सेंगर,पूनम चौधरी एवं समस्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

