Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे नगला भूड़ के वाशिंदे, सड़क नाली निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन । - Hindustan Samaj

मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे नगला भूड़ के वाशिंदे, सड़क नाली निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन ।

मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे नगला भूड़ के वाशिंदे, सड़क नाली निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन ।

 

सभासद को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भड़के वार्ड निवासी।

 

आर बी रघुवंशी पत्रकार

घिरोर/मैनपुरी

 

नगर पंचायत घिरोर के वार्ड नंबर 3 नगला भूड़ के वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। वार्ड  में  टूटी पड़ी  सड़के जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल व सफाई की कोई व्यवस्था नहीं हैं। नालियां नहीं बनी होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही बहता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

वार्ड निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड सभासद श्रवण कुमार उर्फ पप्पू राजपूत के द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं को नहीं सुना जाता बल्कि जो भी विकास कार्य या सुविधाएं होती है केवल सभासद और उनके करीबियों तक ही सीमित रह जाती है जिसका जीता जागता उदाहरण  है सभासद के आवास के बाहर लगा वाटर कूलर और सरकारी नल ओर वार्ड सभासद के मकान से उनके  केएस गार्डन तक पिछले 8 वर्षों में तीन बार सड़क का निर्माण किया जा चुका है दो बार इंटरलॉकिंक ओर अब सीसी निर्माण जिसमें लाखों रुपए केवल एक सभासद के परिवार को संतुष्ट करने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए जबकि उसके उलट वार्ड वासी कच्ची सड़क में भरे जलभराव से निकलने को मजबूर है पूरे  वार्ड में सड़के नालिया टूटी पड़ी है जिसकी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष का कोई ध्यान नहीं है ।

नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त हुआ और सभासद के घर से सभासद के मैरिज होम तक 80 मीटर  तक निर्माणाधीन सीसी सड़क निर्माण का विरोध किया गया सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क निर्माण सहित सभासद द्वारा किए जा रहे व्यवहार का विरोध किया गया ।

चेयरमैन पर लगाया  गंभीर आरोप ।

ग्रामीण मुन्नालाल ने बताया कि उन्होंने चेयरमैन यतींद्र जैन से जब नाली ओर सड़क निर्माण  कराने की मांग की गई तो चेयरमैन ने कहा कि तुम लोगों ने हमको वोट नहीं दिया वल्कि हमने वोट खरीदा था यह बात पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई जिसको लेकर जनता सड़कों पर उतर आई।

 

सुघर सिंह ने कहा कि यदि नगर पंचायत बार्ड में सड़के व नाली नहीं बना सकतीं हैं  तो वार्ड में विकास कार्य कोन कराएगा। उनका कहना है कि बार्ड में सफाई व्यवस्था भी लचर है। लोगों को स्वयं ही साफ-सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बार्ड में विद्युत खंभों पर लगी अधिकांश लाइटे  या तो खराब है या फूटी पड़ी है जिससे रात में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है।

 

सुषमा देवी ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्ची सड़कों पर जलभराव हो जाता है। बरसात में सबसे अधिक परेशानी स्कूल में जाने वाले बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। हर बार नगर निकाय चुनाव में वार्ड  के लोग पूरी तरह से मतदान करते है  फिर भी उनके बार्ड को लावारिस छोड़ रखा है। नगर पंचायत को जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध  करानी चाहिए।

 

क्या बोले सभासद

सड़क ओर नाली निर्माण को लेकर बोर्ड में प्रस्ताव लिखाए गए है शीघ्र ही शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत होते ही बार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे।

 

क्या बोले नगर पंचायत अध्यक्ष।

 

बार्ड नंबर तीन में बनवाई जा रही सीसी सड़क निर्माण को लेकर बार्ड वासियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि कुछ हिस्सा छोड़ दिया गया है जिसको लेकर निर्माण कार्य भी कराया जायेगा कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ा जायेगा पूरे वार्ड में नाला सड़क ओर लाइट लगवाई गई है जो बाकी रह गए वो बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित हो चुके है शीघ्र ही वार्ड में अधूरे रह गए काम पूरे कराए जाएंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *