Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बॉयलर फटा, 4 की मौत - Hindustan Samaj

बॉयलर फटा,  4 की मौत

धमाके 3 किमी दूर तक सुनाई दिए, आसपास के कई घरों को नुकसान
मुंबई।एजेंसी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में 4 की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। यह कंपनी एमआईडीसी के फेज टू में स्थित है।स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
——————————————
फडणवीस बोले- 8 लोग सस्पेंड
डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। कई एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *