Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का अंतिम महास्नान - Hindustan Samaj

महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का अंतिम महास्नान

प्रयागराज Agency.।
योगी सरकार आगामी 26 फरवरी को होने जा रहे महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ नगर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में दोनों अधिकारियों ने बताया कि बेहतर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन अंतिम स्नान के साथ ही सप्ताहांत यानी शनिवार रविवार के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। सोशल मीडिया पर महाकुंभ को लेकर माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास में लगे तत्वों पर भी सरकार कड़ी नजर रख रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हम लगातार इस पर नजर रख रहे हैं और हमने थ्प्त् भी दर्ज की हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अबतक पचास से ज्यादा थ्प्त् दर्ज की गई हैं।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने नाव से संगम घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पवित्र मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम तट पर आयोजित विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम महाकुंभ में अबतक 59.31 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगा ली है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी महत्वपूर्ण स्नान का आयोजन होना है, जिसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने कमर कस ली है। प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं।
—————————————————————————————————————————————-
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सीएम योगी संग संगम में लगाई पवित्र डुबकी
महाकुंभ नगर ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां संगम में डुबकी लगाई। नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी संगम में स्नान किया। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ स्नान करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। साथ ही उन्होंने मां गंगा को साड़ी, नारियल, पुष्प आदि भी अर्पित किया। नड्डा के साथ डुबकी लगाने वालों में उनके परिवार के दो बच्चे भी शामिल थे। भाजपा अध्यक्ष शनिवार को दोपहर में प्रयागराज हवाई अड्डा पहुंचे जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने उनका स्वागत किया। महाकुंभ नगर के अरैल पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नड्डा का स्वागत किया और उन्हें बोट से संगम ले गए। इस दौरान, नड्डा और उनके परिवार ने संगम में कलरव कर रहे साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी खिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *