मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ अभियान के जरिए पुलिस और जन

मैनपुरी: ‘गुड मॉर्निंग’ बोलकर पुलिस जीत रही जनता का दिल, चौपालों पर दी सुरक्षा की सीखता के बीच की दूरी कम की जा रही है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने सुबह की गश्त के दौरान राहगीरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को ‘गुड मॉर्निंग’ कहकर उनका अभिवादन किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस आत्मीय पहल के साथ ही पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद के दौरान महिलाओं को 1090-वीमेन पावर लाइन और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई, जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098-चाइल्ड लाइन के महत्व को समझाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराध नियंत्रण में जनभागीदारी बढ़ाना है। ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ की इस पहल को स्थानीय निवासियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।मैनपुरी: ‘गुड मॉर्निंग’ बोलकर पुलिस जीत रही जनता का दिल, चौपालों पर दी सुरक्षा की सीख
मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ अभियान के जरिए पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम की जा रही है। मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने सुबह की गश्त के दौरान राहगीरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को ‘गुड मॉर्निंग’ कहकर उनका अभिवादन किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस आत्मीय पहल के साथ ही पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद के दौरान महिलाओं को 1090-वीमेन पावर लाइन और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई, जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098-चाइल्ड लाइन के महत्व को समझाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराध नियंत्रण में जनभागीदारी बढ़ाना है। ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ की इस पहल को स्थानीय निवासियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *