नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की होगी प्राथमिकता, परीक्षा की सुचिता को भंग करने की चेष्ठा करने वालों के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी- जिलाधिकारी।

दैनिक हिंदुस्तान समाज मैनपुरी ब्यूरो आर बी रघुवंशी

मैनपुरी- माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जनपद के कुल 93 परीक्षा केंद्रों को 6 जोन और 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा अवधि में लगातार निगरानी करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जनपद पहले संवेदनशील श्रेणी में था, लेकिन अधिकारियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष उसे संवेदनशील सूची से बाहर रखा गया है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 69 हजार से अधिक परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहें। परीक्षा केंद्र की 100 मीटर परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्नपत्र उसी दिन खोले जाएंगे, जिस विषय की परीक्षा होगी।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर सक्रिय रहें। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और मजिस्ट्रेट परीक्षा कक्ष या स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी और बालिकाओं की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा ही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन और शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। किसी भी गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर घटना होती है तो उसे छिपाने का प्रयास न किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित होंगी। जनपद में कुल 69,442 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्र 14 और 15 फरवरी को केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *