Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा - Hindustan Samaj

अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

हिंदुस्तान समाज आगरा। आगरा यमुनापार के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के ताज हॉस्पिटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक साथ जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से दोनों की जान गई है। परिवार के लोगों ने दोनों के शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों के उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *