Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राहुल गांधी इतने कॉन्फिडेंट क्यों है? - Hindustan Samaj

राहुल गांधी इतने कॉन्फिडेंट क्यों है?

नई दिल्ली।एजेंसी
देश में लोकसभा चुनाव का दौर जारी है। तीन चरण के लिए वोटिंग चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी का कहना है कि 4 जून को जब चुनाव परिणाम की घोषणा होगी तो इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा। इसके बाद सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 30 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का काम शुरू होगा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भी लोगों को सावधान रहने की हिदायत दे डाली। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है। वह दुबारा पीएम नहीं बनेंगे।
————————————–
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो मैसेज ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, देश के युवाओं! 4 जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफरत नहीं, नौकरी चुनो। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी स्लिप कर रहे हैं। वह हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने यह फैसला ले लिया है कि अगले 4-5 दिन में आपके (युवाओं के) ध्यान को भटकाना है। ऐसा लग रहा है कि पिछले तीन चरण में हुए कम मतदान को लेकर कांग्रेस नेता को उम्मीद दिखाई दे रही है। कांग्रेस का मानना है कि कम वोटिंग से उसे फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *