Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/hindustansamaj.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर सपत्नीक भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया - Hindustan Samaj

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर सपत्नीक भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया

भोपाल 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि महापर्व पर
महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बाबा श्री महाकाल का जल, दुग्ध अभिषेक भी किया।
विक्रम महोत्सव 2025 के पूर्व कलश यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत
विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव-2025 समारोह के शुभारंभ के पहले बुधवार सुबह कलश यात्रा का
शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रीराम तिवारी निदेशक-महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, डॉ. प्रशांत
पुराणिक, डॉ. रमण सोलंकी, संजय यादव, संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित
थे।
क्रमांक/185/25
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं
भोपाल 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के
पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री
डॉ. यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें, सबको सुख, शांति
और समृद्धि प्रदान कर सभी के जीवन से अंधकार को मिटाकर सद्गुणों से प्रकाशमान बनाएं, यही
कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *