रामबेटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस*

*रामबेटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस

*मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी*

मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के निकट रामबेटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 77 वा गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर शालिनी कुलश्रेष्ठ एवं मुख्य अतिथि निहारिका सक्सेना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी और सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निहारिका सक्सेना एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यक्रम प्रभारी राजू रंगशाला ने की। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि निहारिका सक्सेना को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डायरेक्टर शालिनी कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम अध्यक्ष राजू रंगशाला एवं दिव्यांश सक्सेना का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना का गुणगान किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा अनेको रंगारंग एवं देश प्रेम से ओतप्रोत मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनकी सभी दर्शकों ने सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निहारिका सक्सेना ने बोलते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हर वर्ष हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाए जाने वाला महत्वपूर्ण दिन है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। इस बार हम सभी 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी और देश के भविष्य के रूप में, हमें यह समझना होगा कि गणतंत्र केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। आज भी हमारे सामने गरीबी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियां खड़ी हैं। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था, संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे चलाने वाले लोग बुरे हैं, तो वह बुरा साबित होगा।
इसलिए, हमारा कर्तव्य है कि हम अपने संविधान के मूल्यों— स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करें। हमारा दायित्व है कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, जहां शिक्षा सबका अधिकार हो और जहां पर्यावरण की रक्षा हमारी प्राथमिकता हो। हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए क्यों कि भारत वह देश है जिसने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज हम सब 77 वा गणतंत्र दिवस मना रहे है। आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भरा होता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को हम सभी को ध्यान में हमेशा रखना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता चौहान ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की कॉर्डिनेटर प्राची चौहान,शिक्षिका श्वेता चौहान, अंजली सक्सैना,पूनम तोमर,रश्मि कुलश्रेष्ठ, मनोरमा पांडे,नेहा पाल,नीलम, माधुरी, अनीता आदि समस्त स्कूल स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया एवं कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक अभिभावकगण व छात्र ,छात्राएं तनु,मानवी, प्रियांशी, चित्रांशिका , मानषी, जानवी, अर्पित राठौर,शिवम् अनमोल,अवंतिका,जिज्ञआशी,सना, सिमरन, मानसी, मंतशा, अमृता एवं छात्र सैफ,रोहन,रुद्र,शौर्य, मयंक,विवेक,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *