राहुल गांधी – 6 घंटे में चार अलग-अलग बैठकें

विधायक ने कहा- एमपी में चुनाव जिताने वाला नेता नहीं
राहुल का जवाब- 10 ऐसे नेता
भोपाल…breoue । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। प्रदेश में यह अभियान 10 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसके लिए कांग्रेस ने आब्जर्वरों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में थे। यहां उन्होंने 6 घंटे में चार अलग-अलग बैठकें की। रविंद्र भवन में ब्लॉक-जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि तीन तरह के घोड़े होते हैं।रेस वाला, बारात वाला और लंगड़ा घोड़ा। रेस वाला घोड़ा दौड़कर आगे बढ़ जाता है। बारात वाला घोड़ा, बारात तक ही चल पाता है। तीसरा घोड़ा लंगड़ा होता है जो किसी काम का नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें रेस वाला घोड़ा बनना है। दौड़कर आगे जाना है।
राहुल गांधी ने ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटियों को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भी मौका दिया जाएगा। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए संगठन की महत्व दिया जाएगा। संगठन जिसका नाम आगे बढ़ाएगा, उसे चुनाव लड़वाया जाएगा।इससे पहले उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और उसके बाद विधायकों की बैठक ली थी। पीएसी की बैठक में नकुलनाथ शामिल नहीं हुए।विधायकों की बैठक में सेमरिया के अभय मिश्रा ने राहुल गांधी से कहा- हमें मध्यप्रदेश में कोई ऐसा नेता नहीं नजर आता, जिसके भरोसे हम चुनाव जीत पाए।
इस पर राहुल गांधी ने कहा- आपको भले नजर न आते हों…लेकिन मुझे 10 ऐसे नेता नजर आते हैं, जो मध्यप्रदेश में नेतृत्व करने की क्षमता और सरकार बनाने का माद्दा रखते हैं।
————————————————–
ऑब्जर्वर करेंगे जिला अध्यक्षों का चयन
मध्य प्रदेश में ऑब्जर्वर बनाई गई उत्तर प्रदेश की विधायक अनुराधा मिश्रा मोना ने कहा कि संगठन सृजन का यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में यह शुरू हो रहा है। हम लोगों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। हम इसका गठन करके एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को रिपोर्ट सौपेंगे। हम वहां की वास्तविकता और पार्टी की विचारधारा के हिसाब से पैनल सामने रखेंगे।
————————————————————–
कांग्रेस विधायक ने कहा-ऑब्जर्वर भेदभाव करेंगे तो क्या?
पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि पर्यवेक्षकों के जरिए संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्षों के चयन की बात कही जा रही, लेकिन यदि ऑब्जर्वर कहीं भेदभाव करेंगे तो उनके ऊपर क्या कार्रवाई की जाएगी।इस पर राहुल गांधी ने संगठन महामंत्री के वेणुगोपाल से कहा कि यह महत्वपूर्ण विषय है। इस नोट किया जाए और यदि कहीं ऐसी शिकायत है तो उसे पर संज्ञान लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *